logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एक्शन मोड़ में मनपा, पहले दिन 233 पर की कार्रवाई, 84 हजार 500 का जुर्माना वसूला 


नागपुर: शहर को स्वच्छ रखने के लिए नागपुर महानगर पालिका एक्शन मोड़ पर आ गया है। शुरू अभियान के पहले दिन मनपा ने गंदगी फैलाते 233 लोगों कम खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान उनसे 84 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। सबसे ज्यादा मामले लक्ष्मीनगर जोन  तो वहीं धरमपेठ जोन में सबसे कम तीन लोगों पर कार्रवाई की गई है। 

मनपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उपद्रव जांच दल के कर्मियों ने सड़क, फुटपाथ, खुले स्थान जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ 78 मामले दर्ज किए और 3,200 रुपये का जुर्माना वसूला। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ 87  मामले दर्ज कर 18,900 की वसूली की गई।

आशीनगर अंचल में शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग क्लासेस, सड़क, फुटपाथ, खुले स्थान जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने जैसी संस्थाओं पर मामला दर्ज किया गया था। इसी के साथ सड़को पर जानवरों को बांधने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इसके अलावा 42 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 8400 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही 23 मामलों में उपद्रवी संगठनों से 23000 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया।

जोन                 मामले                दंड 

लक्ष्मीनगर          39                  16,800
धरमपेठ             3                       3000
हनुमान नगर      9                        4500
धंतोली              30                      7500
नेहरू नगर       13                       4300
गांधीबाग          30                    12,400
सतरंजीपुरा      36                        9300
लकड़गंज       10                         3400
अशी नगर       27                     10,100
मंगलवारी        36                     13,700