logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: मनसे की नई कार्यकारिणी घोषित, विशाल बडगे और चंदू लाडे बने शहर अध्यक्ष


नागपुर: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने नई शहर कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसके तहत विशाल बडगे और चंदू लाडे को मनसे का नया शहर अध्यक्ष बनाया गया है। विशाल बडगे  पहले भी पार्टी शहर अध्यक्ष रह चुके है। जबकि  अजय ढोके  की जगह पर चंदू लाडे  की नियुक्ति  की गई है।  

लाडे इसके पहले पूर्वी पश्चिम नागपूर अध्यक्ष थे। लाडे को पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी होंगे जबकि बड़गे मध्य, दक्षिण और पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी होंगे।

पिछले सप्ताह मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने विदर्भ का दौरा किया था। अपने इस दौरे के  दौरान उन्होंने नागपुर में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद नागपुर में मनसे कार्यकारिणी को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया था, तब राज ठाकरे के स्पस्ट किया था कि   जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।