logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोराडी मंदिर परिसर में बड़ा हादसा, निर्माणधीन गेट का हिस्सा गिरने से 17 मजदूर घायल; सभी अस्पताल में भर्ती


नागपुर: नागपुर जिले के कामठी तहसील स्थित कोराडी मंदिर परिसर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन गेट का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे करीब 17 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना रात आठ से साढ़े आठ बजे के बीच हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

डीसीपी निकेतन कदम ने बताया कि मंदिर के महाद्वार के निर्माण के दौरान भारी हिस्सा गिरने से मजदूर फंसे। राहत कार्य तेजी से जारी है और कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जिलाधिकारी डॉक्टर बिपिन इटनकर ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। राहत और बचाव कार्य जारी है, और सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि पालकमंत्री के साथ भी लगातार संपर्क बना हुआ है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

कोराडी मंदिर परिसर में हुए इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था, लेकिन त्वरित राहत कार्य के कारण सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। पुलिस और NDRF की टीम अब भी पर मौजूद हैं और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।