logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी नागपुर में रात भर जमकर बरसे बादल, सुबह 5.30 बजे तक 172.2 मिमी बारिश हुई दर्ज


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में मूसलधार बारिश शुरू है। रविवार रात से शुरू बारिश लगातार तीसरे दिन भी जारी है। वहीं मंगलवार रात को शहर में रात भर बदल बरसे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 5.30 बजे तक जिले में 172.2 मिमी मीटर बारिश हुई है। ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने बुधवार को नागपुर जिले के लिए येलो अलर्ट घोषित किया हुआ है। इस दौरान विभाग ने भारी बारिश की चेतवानी दी है। 

बारिश से प्रभावित हुआ जनजीवन
शहर में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नागपुर शहर में कई हिस्सों में जल जमाव की स्थिति दिखाई दे रही है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों से लेकर निचले इलाकों सहित गलियों में पानी जमा दिखाई दिया। कई जगहों पर तो सड़के तालाब में तब्दील दिखाईं दिए। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। नागरिक दैनिक उपयोग की वस्तुओं को खरीदने नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं बाजारों सहित प्रमुख मार्गो पर पिक आवर्स में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही हैं। 

स्कुलो में घोषित की छुट्टी
ज़िले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतवानी को देखते हुए जिलाधिकारी से बुधवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। ज़िले में शुरू बारिश से निकलना मुश्किल है इसी को देखते कलेक्टर डॉक्टर बिपिन इटनकर ने ऐतिहातन सभी सरकारी और निजी स्कूलों को छुट्टी घोषित की है। 

आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड़ पर
लगातार होती बारिश के कारण एक तरफ जहां सड़को सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई दिखाई दे रही। वहीं दूसरी तरफ शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिरने की घटना भी सामने आई है। नागपुर महानगर पालिका और जिला आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड़ पर है। मनपा ने शहर में अग्निशमन सहित क्विक रिस्पॉन्स टीम को शहर के कई हिस्सों में तैनात किया गया है जिससे किसकी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। यहीं नहीं मनपा ने इस दौरान हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिससे नागरिक दिक्कत के समय सहायता मांग सके।