logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रेत माफिया पर पुलिस का डंडा, 6 लाख 55 रुपए का माल किया जब्त


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाली पेंच नदी से सुबह ४ बजे के तड़के रेती चुराकर ले जा रहे रेती चोर सहित कुल 6 लाख 55 रूपए का माल जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर जिले में रेती चोरी प्रकरण में पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के मार्गदर्शन में मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड मनसर कांद्री (मायल मैगजीन खान) मनसर में बोगस रायल्टी के द्वारा रेती पहुंचाने को लेकर चोरों के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई जारी है, जिसमें सन्मस जारी किए गए हैं,जिसमें कुछ बड़े नाम आने वाले हैं।

जबकि दूसरे छोर पर पारशिवनी तहसीलदार प्रशांत सगोंडे एवं पारशिवनी पुलिस के द्वारा भी रेती चोरी को लेकर सख्त भूमिका अपनाई जा रही है।इसी क्रम में पारशिवनी पुलिस के द्वारा पेंच नदी से १ ब्रास रेती टैक्टर में भरकर ले जा रहे आरोपी शालिक भाऊराव तिलगांम परसोडी निवासी को पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस ने रेती, टैक्टर ट्राली सहित कुल 6 लाख 55 हजार रुपए का माल जप्त किया है। ज्ञात हो कि 10 दिन पूर्व ही पारशिवनी तहसीलदार प्रशांत सगोंडे के द्वारा 59 लाख रुपए की  रेती एवं पोकलेन मशीन जब्त की गई थी।रेती चोरी प्रकरण की जांच पारशिवनी पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानोबा फलनाटे कर रहे हैं।