logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में छात्र-प्रशासन फिर आमने-सामने, छात्रों का देर रात परिसर में प्रदर्शन


नागपुर: महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र और प्रशासन एक बार फिर आमने-सामने हैं। छात्रों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे उनके बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में सोमवार रात छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने छात्रावास, परिवहन, सुरक्षा, प्लेसमेंट, परीक्षा नियमों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि शहर से दूर स्थित कैंपस, रात में प्रवेश संबंधी प्रतिबंध, कैंटीन का अभाव, खराब पेयजल, बार-बार बिजली गुल होना और परिसर में फैली गंदगी जैसी समस्याओं का उन्हें लंबे समय से सामना करना पड़ रहा है। 

छात्राओं ने सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े मुद्दों पर भी तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।