logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर विश्वविद्यालय ने ई-समर्थ प्रणाली के क्रियान्वयन में राज्य में प्राप्त किया तीसरा स्थान


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने ई-समर्थ प्रणाली के क्रियान्वयन में महाराष्ट्र राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय के आईटी सेल के माध्यम से अब तक कुल 40 में से 36 मॉड्यूल्स को सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है, जिससे प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यों में गति आई है।

ई-समर्थ प्रणाली केंद्र सरकार द्वारा 2022 से देशभर की शैक्षणिक संस्थाओं में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी। नागपुर विश्वविद्यालय ने भी इसी साल से चरणबद्ध तरीके से इस प्रणाली को अपनाना शुरू किया। परीक्षा, वित्त, लेखा, प्रशासन, शैक्षणिक विभाग सहित प्रमुख कार्य अब डिजिटल रूप से संचालित हो रहे हैं। परीक्षा विभाग के कार्य ऑनलाइन होने से छात्रों को प्रमाणपत्र, अंकसूची जैसी सेवाएं अब कम समय में उपलब्ध हो रही हैं। वहीं, प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता और गति आई है। 

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलगुरु डॉ. माधवी खोडे चवरे, प्र-कुलगुरु डॉ सुभाष कोंडावार, कुलसचिव डॉ राजू हिवसे के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ श्वेता बारहाते व समन्वयक सतीश शेंडे इस प्रणाली के प्रभावी संचालन में जुटे हैं। आईटी सेल की टीम द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट, नेटवर्किंग, प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यालयों में डिजिटल कार्य संपन्न किए जा रहे हैं। ई-समर्थ प्रणाली से विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली बेहतर हो रही है।