logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बारिश और धुंध ने बढ़ाई ठिठुरन, नागपुर का अधिकतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: मौसम में हुए बदलाव और बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने उपराजधानी नागपुर के मौसम को बदलकर रख दिया है। बारिश और धुध से शहर के तपमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तपमान सामन्या से 11.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 19 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन का यह पहला मौका था, जब अधिकतम तपमान में इतनी गिरावट हुई।

ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने विदर्भ सहित पुरे राज्य में तीन दिनों तक बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। इसी के अनुरूप रविवार से ही नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में बारिश शुरु हुई जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। यही नहीं इस दौरान कई जिलों में ओले पड़ने की घटना भी सामने आई। बेमौसम बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई, जिसके कारण एक एक ठंड बढ़ गई।

किसानों को भारी नुकसान 
रविवार से शुरू हुई बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कपास, तुअर सहित अन्य फसल बारिश से खराब हो गए हैं। खरीफ सीजन में आई बाढ़ से किसान अभी उबरे नहीं थे, प्रशासन की तरफ से अभी तक पिछले नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है, वहीं फिर से हुई बारिश ने किसानों को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है।