logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: तेज रफ़्तार ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, शरीर के हुए टुकड़े-टुकड़े; रनाला परिसर की घटना


नागपुर: कामठी शहर के पास रनाला परिसर में कलमेश्वर रिंग रोड पुल पर ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में एक मज़दूर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला का नाम उमा घनश्याम शर्मा (55 वर्ष) है, जो गोधानी रेलवे नागपुर की निवासी थी।

आज सुबह लगभग 10 बजे, लिहिगांव वरुण, भीलगांव स्थित ऑरेंज सिटी बिल्डर के यहाँ काम पर जाते समय रिंग रोड पार कर रही थी, तभी लिहिगांव कलमेश्वर की ओर जा रहा एक ट्रेलर संख्या MH 40 CM 7493 वाला ट्रक तेज़ रफ़्तार से आ रहा था। मृतक महिला रिंग रोड पार कर रही थी, तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और घसीटता हुआ ले गया। महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए और ट्रक चालक उसे दो सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक के बारे में जानकारी जुटाने और उसे ज़ब्त करने के लिए एक पुलिस दल भेजा। शव को कामठी के उप-ज़िला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।