logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आदिवासी गोवारी उड़ान पुल पर कार ने दो पहिया को उड़ाया, फ्लाईओवर से निचे गिरकर महिला की मौत


नागपुर: बर्डी के सीताबर्डी फ्लाईओवर पर भीषण दुर्घटना हुई है। जहां एक कार ने सामने से आ रही दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना कितनी भीषण थी इसी से समझा जा सकता है कि, महिला गाड़ी से उड़कर फ्लाईओवर के निचे गिर गई। जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक की पहचान अभिलाष पाटिल, अकोला के रूप में की गई है। कार में आरोपी के साथ उसकी पत्नी और एक दोस्त बैठा था।

आरोपी वर्तमान में न्यूजीलैंड में रहता है। पिछले दिनों वह अपनी पत्नी और दोस्त के साथ अकोला आया हुआ था। शनिवार को वह अपने दोस्त और पत्नी के साथ अकोला से मारुति बलेनो क्रमांक एमएच 30 एंटी 1678 लेकर नागपुर में रिश्तेदार से मिलने आया था। शाम को वह वापस जा रहा था। जैसे ही वह बर्डी के आदिवासी गोवारी उड़ान पुल पर पहुंचा, राहाटे कॉलोनी साइड से आ रहे दो पहिया क्रमांक एमएच 32 एएम 2267 जिसमे एक युवक और युवती बैठे हुए थे को रोंग साइड से आकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की युवती गाड़ी से उछलकर फ्लाईओवर के नीचे गिर गई, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं गाड़ी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे वहां मौजूद लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।  

वही आरोपी ने बताया की गर्मी लगने के कारण उसे पैनिक अटैक आगया गया, जिससे गाड़ी से उसका संतुलन चला गाय और यह दुर्घटना हो गई। हालांकि, वहां मौजूद लोगों की माने तो आरोपी की गाड़ी तेज रफ़्तार में थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

एक हफ्ते से दूसरी घटना 


सिटी में चार पहिया वाहन से टक्कर मारने के कारण  फ्लाईओवर से गिरकर मौत होने की यह दूसरी घटना है। इसी महीने नौ अप्रैल को सक्करदरा फ्लाईओवर पर एक कार वाले ने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिसमे फ्लाईओवर से गिरकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे।