logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एनसीपी ने उपमुख्यमंत्री के आवास के पास किया आंदोलन, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार


नागपुर: राज्य से लगातर बाहर जारहे उद्योगों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में सोमवार को पार्टी के युवक विंग राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के धरमपेठ स्थिति निजी निवास के पास आंदोलन करने का प्रयास किया, लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए राज्य के उद्योग अन्य राज्यों में नहीं जाना चाहिए ऐसी मांग भी की।  

मेदांता-फॉक्सकॉन, टाटा-एयरबस के बाद मिहान में लगने वाला सैफ्रॉन प्लांट भी हैदराबाद चला गया है। राज्य से लगातर बाहर जाते उद्योगों को लेकर विपक्ष लगातार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जिम्मेदार बता रहा है। राज्य में आते उद्योगों को गुजरात में जाते देख राष्ट्रवादी कांग्रेस ने सरकार के विरोध में आंदोलन करने का ऐलान किया था। 

सोमवार को बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता धरमपेठ स्थित ट्रैफिक पार्क के पास जमा हुए। आंदोलन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया था। जैसे ही आंदोलनकारी उपमुख्यमंत्री फडणवीस के निजी आवास की तरफ बढ़े पुलिस कर्मियों ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर विदर्भ के युवाओं को बेरोजगार करने का आरोप भी लगाया।  

ईडी सरकार राज्य के उद्योगों को बाहर भेज रही

युवक कांग्रेस के अध्यक्ष महबूब शेख ने सरकार पर राज्य में आने वाले उद्योगों को गुजरात भेजने का आरोप लगाते हुए हुए कहा कि, मेदांता हो या टाटा एयरबस लगातर राज्य से उद्योगों को दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। महाराष्ट्र के उद्योग केवल महाराष्ट्र के हैं, इन्हे किसी और नहीं भेजना चाहिए। श्वेत पत्र निकालने की मांग करते हुए शेख ने कहा कि, जिस तरह केंद्र सरकार कुछ भी हुआ तो नेहरू को जिम्मेदार बताती थी उसी तरह ये सरकार महाविकास अघाड़ी को जिम्मेदार बता रही है।