logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

न मध्यावधि चुनाव होंगे और न ही यह सरकार गिरेगी-सुधीर मुनगंटीवार


नागपुर: राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में मध्यावधि चुनाव होने की बात कही थी.इस ज़वाब वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दी है.नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए मुनगंटीवार ने कहां की न ही राज्य में मध्यावधि चुनाव होंगे और न ही यह सरकार गिरेगी। मध्यावधि चुनाव होंगे यह कार्यकर्ताओं को बताकर अपने साथ जोड़े रखने का यह असफल मार्ग बस है.2024 की तय समयवधि तक यह सरकार चलेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के विकास का चेहरा तेजी से बदलेगा इसके लिए काम होंगे।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे जाने पर मुनगंटीवार ने कहां की यह यात्रा भारत जोड़ो नहीं पार्टी जोड़ने की है.उन्होंने बोला की पार्टी के एक नेता की टिप्पणी बहुत अहम है जिसमे वो कहते है की  ‘भारत जोडना है, तब जोडेंगे, पहले पार्टी जोडो.’ उनकी पार्टी कमजोर हो रही है.पार्टी के लोग छोड़कर जा रहे है.ऐसे प्रसंग में भारत जोड़ने की बजाये खुद की पार्टी को जोड़ने की यह सारी क़वायद है.जो भारत को जोड़ने के लिए निकले है उनका स्वागत किया जाना चाहिए। क्यूंकि जिस जिस भाग से वह जा रहे है वहां भाजपा को बड़ा यश मिलेगा। इसलिए यह यात्रा भाजपा को मजबूत करने के लिए है.