logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारतीय रेल द्वारा नागपुरवासियों के लिए नई सौगात, अजनी-पुणे वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का जल्द हो सकता है ऐलान


नागपुर: नागपुरवासियों के लिए एक और खुशखबरी सामने आ रही है। जल्द ही नागपुर को तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इस बार ये  ट्रेन नागपुर से पुणे के बीच चलाई जाएगी और खास बात यह है कि यह वंदे भारत ट्रेन स्लीपर कोच वाली होगी। 

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भारतीय रेल जल्द ही नागपुर-पुणे वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की घोषणा कर सकती है। इस नई ट्रेन सेवा से नागपुर और पुणे के बीच का लगभग 940 किलोमीटर का सफर महज 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। फिलहाल इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों को 14 से 17 घंटे तक लगते हैं।

ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जिसमें आरामदायक शयन व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, एलईडी लाइटिंग, चार्जिंग प्वाइंट्स और बेहतर सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे। इसके शुरू होने से खासकर विद्यार्थियों, व्यावसायिक यात्रियों और आईटी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़ी सुविधा , क्यूंकि ये सभी नागपुर और पुणे के बीच बार-बार यात्रा करते हैं।

रेल मंत्रालय की योजना के अनुसार, आगामी जल्द ही देशभर में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी, और नागपुर-पुणे मार्ग इसमें शामिल है  रेलवे का ये सौगात महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहरों के बीच यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देगी। ये ट्रेन नागपुर के अजनी स्टेशन से खुलेगी जो लगभग १२ घंटे में पुणे पहुंचेगी।