logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Ambazari Lake: अंबाझरी तालाब के बढ़ते जलस्तर से नागरिकों में दहशत, बाढ़ को लेकर डर का माहौल


नागपुर: शहर का प्रसिद्ध अंबाझरी तालाब (Ambazari Lake) शनिवार को आई बारिश के बाद ओवरफ्लो (Overflow) हो गया है। हालांकि, नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) ओवरफ्लो को रोकने के लिए डीजल पंप लगाकर पानी को फेंक रही हैं। अंबाझरी के ओवरफ्लो की जानकारी मिलते ही आस-पास के रहवासी क्षेत्रों के नागरिकों में भय का माहौल है। बाढ़ को लेकर सभी में डर के साये में हैं। 

ज्ञात हो कि, बीते वर्ष सितम्बर महीने में शहर के अंदर बादल फटने जैसे बारिश हुई थी। करीब तीन घंटे में 150 एमएम से ज्यादा बारिश हुई थी। जिसके कारण अंबाझरी तालाब ओवरफ्लो हो गया था। तालाब से इतना बीपानी बहा था कि, नाग नदी में बाढ़ आ गई थी। जिसके कारण नदी के किनारे रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया था। इस बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए थे। वहीं तीन से चार लोगों की मौत भी हो गई थी।

बाढ़ में सबसे ज्यादा नुकसान तालाब के किनारे बसे डागा लेआउट, वर्मा ले आउट जैसे क्षेत्रों में हुआ था। करीब छह-छह फिट तक पानी लोगों के घरों में रहा, जिसके कारण दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली तमाम चीजे बारिश के कारण ख़राब हो गई थी। वहीं अब एक बार फिर जब अंबाझरी तालाब ओवरफ्लो के करीब पहुंच गया है तो इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जेहन में 10 महीने पुरानी घटना एक बार फिर सामने आ गई। बढ़ते जलस्तर से लोग बाढ़ को लेकर आशंकित हैं।