logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: ब्लास्टिंग और कोयले की राख से नागरिकों को परेशानी, शिकायत के बाद भी कोई हल नहीं


नागपुर: पारशिवनी तहसील के वेकोलि कामठी उपक्षेत्र अंतर्गत कन्हान -कांद्री सीमा क्षेत्र में पिंपरी, रायनगर, अशोकनगर, धरमनगर सहित अन्य क्षेत्र वेकोलि की ब्लास्टिंग एवं उड़ने वाली कोयले की राख तथा धूल के कारण भयंकर परेशानियों से जूझ रहे हैं. लेकिन वेकोलि प्रबंधन को बार-बार जानकारी देने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है.

 वेकोलि कामठी उपक्षेत्र में चलने वाली कोयला खदानों के कारण उड़ने वाली धूल एवं कोयले की राख के कारण जहां नागरिकों को विविध प्रकार की बिमारियों से ग्रसित होना पड़ रहा है. वहीं पर ब्लास्टिंग के कारण नागरिकों के घरों के प्लास्टर उखड़ कर नीचे गिर रहें हैं, जो कि किसी बड़ी जनहानी की ओर इसारा कर रहे हैं. 

वेकोलि कामठी उपक्षेत्र के कारण जहां क्षेत्र का AQI स्तर गिर गया है, वहीं महामार्ग क्रमांक 44 से चलने वाले नागरिकों को भी धूल एवं कोयले के कण मुफ्त में मिल रहें हैं.