logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Police Requirement 2022: बिना नॉन क्रिमीलेअर प्रमाणपत्र नहीं होगा चयन , उम्मीदवारों ने शर्त हटाने की मांग


नागपुर: महाराष्ट्र पुलिस विभाग में अब तक सबसे बड़ी 18 हजार 339 पुलिस कांस्टेबलों की मेगा भर्ती प्रक्रिया शुरू है. इसमें नॉन क्रिमीलेअर प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 इस आर्थिक वर्ष वाले हो, अन्यथा चयन रद्द किया जाएगा. ऐसी सूचना दी गई है. जिससे अब नवंबर 2022 में गत वर्ष के कागज पत्र कैसे निकाले. इसे लेकर उम्मीदवारों में भारी निराशा छा गई है. शासन ने तत्काल नॉन क्रीमीलेयर की शर्त की अवधि में परिवर्तन कर शुध्दिपत्रक घोषित करें. ऐसी मांग उम्मीदवारों ने की है. इस मेगा पुलिस भर्ती में पुलिस कांस्टेबल 14 हजार 956 पद, पुलिस वाहन चालक 2 हजार 174 पद व सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू है.

वहीं एसआरपीएफ की 1 हजार 201 पद इस तरह कुल 18 हजार 331 पदों की मेगा पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह अब तक की महाराष्ट्र की सबसे बडी भर्ती में मुंबई में सबसे अधिक 7 हजार 76 पुलिस कांस्टेबल पद की भर्ती प्रक्रिया होगी. नए से निर्माण हुए मीरा भाईंदर पुलिस आयुक्तालय में पहली बार पुलिस भर्ती की प्रक्रिया हो रही है.

महाराष्ट्र में पुलिस भर्ती प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरु होने वाली थी लेकिन आयु वृद्धि के मुद्दे से भर्ती प्रक्रिया कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दी गई. इसके बाद उम्मीदवारों को 2 वर्ष की आयु वृद्धि देकर यह प्रक्रिया 9 से शुरू की गई. पुलिस कांस्टेबल पद के लिए ऑनलाइन फार्म करने की अवधि 9 से 30 नवंबर तक 21 दिनों की है. पुलिस कांस्टेबल पद के लिए प्रथम 50 अंकों की शारीरिक टेस्ट परीक्षा, 100 अंकों की लिखित परीक्षा ली जाएगी. यह लिखित परीक्षा मुंबई छोड़कर अन्य सभी जिलों में पुलिस घटकों की एक ही दिन आयोजित की जाएगी.

इस शारीरिक टेस्ट में लगभग 50 प्रश्न. अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार 110, प्रमाण में 100 अंक लिखित परीक्षा के लिए पात्र होंगे. लिखित परीक्षा में भी लगभग 40 प्रश. अंक हासिल करना अनिवार्य किया गया है. इस तरह उम्मीदवारों का अंतिम चयन शारीरिक टेस्ट व लिखित परीक्षा में भी लगभग 40 प्रश. अंक हासिल करना अनिवार्य किया गया है. इस तरह उम्मीदवारों का अंतिम चयन शारीरिक टेस्ट व लिखित परीक्षा में कुल 150 अंकों में से किया जाएगा.

शुध्दीपत्रक घोषित करें

हर वर्ष भर्ती प्रक्रिया में पुलिस प्रशासन द्वारा खामी संबंधी जानकारी दी जाती है. इस वर्ष की भर्ती प्रक्रिया में भी कागज पत्रों संबंधी एक सूचना दी गई है. जिसमें नॉन क्रिमीलेअर प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 इस आर्थिक वर्ष का हो, अन्यथा चयन रद्द किया जाएगा. ऐसी सूचना देने से महाराष्ट्र के उम्मीदवारों में भ्रम निर्माण हो गया है. जिससे अब नवंबर 2022 में गत वर्ष के कागज पत्र कैसे निकाले ? शासन ने तत्काल नॉन क्रीमीलेयर की अवधि में परिवर्तन कर शुध्दीपत्रक जारी करें. ऐसी मांग की जा रही है.