logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

प्रदीप दाते विदर्भ साहित्य संघ के अध्यक्ष बने, मनोहर म्हैसालकर की मृत्यु से खाली हुआ था पद


नागपुर: कार्यकारी समिति की आपात बैठक में प्रदीप दाते को विदर्भ साहित्य संघ का अध्यक्ष चुना गया। मनोहर म्हैसालकर की मृत्यु के बाद अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली थी। बुधवार को विदर्भ साहित्य संघ के कार्यालय में महासचिव विलास मानेकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप दाते के नाम पर मुहर लग गई। प्रदीप दाते वर्तमान में कार्यकारिणी में शाखा समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं।

 दाते को संस्थागत कार्य का लंबा अनुभव है। वे पिछले चार दशकों से सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं। वे यशवंतराव दाते स्मृती प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हैं और कई संगठनों में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। वे पिछले तीन दशकों से विदर्भ साहित्य संघ से जुड़े हुए हैं और अखिल भारतीय मराठी साहित्य महामंडल में विदर्भ साहित्य संघ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।