उपराजधानी नागपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी तेज, महापौर नीता ठाकरे ने किया विसर्जन टैंकों का निरीक्षण
नागपुर: उपराजधानी नागपुर में गणेश उत्सव के बीच गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नागपुर मनपा की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम विसर्जन टैंकों की व्यवस्था की गई है, ताकि नागरिक सुविधापूर्वक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकें। इसी क्रम में महापौर नीता ठाकरे ने बुधवार को शहर के विभिन्न विसर्जन टैंकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
नागपुर में गणपति बप्पा का स्वागत जितनी धूमधाम से किया जाता है, उतनी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ उन्हें विदाई भी दी जाती है। हालांकि, गणेश विसर्जन के बाद तालाबों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण मनपा के सामने एक बड़ी चुनौती रहती है। इसे देखते हुए इस बार नागपुर शहर में 250 से अधिक स्थानों पर 450 से ज्यादा कृत्रिम विसर्जन टैंकों का निर्माण किया गया है, जहां नागरिक गणपति बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन कर सकें।
इसी क्रम में महापौर नीता ठाकरे ने बुधवार को अपनी पूरी टीम के साथ शहर के विभिन्न कृत्रिम विसर्जन टैंकों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
admin
News Admin