logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज्य के और चार स्टेशनों पर शुरू होंगे रेल डिब्बा रेस्टोरेंट, मध्य रेल ने दी जानकारी


नागपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नागपुर स्टेशन पर रेल डिब्बों में शुरू किये रेस्टोरेंट को जनता से  मिली अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। नागरिकों से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए मध्य रेलवे ने इस योजना को अन्य स्टेशन पर विस्तार करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत आने वाले समय में राज्य के चार अन्य स्टेशनों पर भी डिब्बा रेस्टोरेंट को शुरू किया जाएगा।

बता दें कि मध्य रेलवे ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पिछले साल मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर रेल की बोगी में रेस्टोरेंट की सुविधा शुरू की थी। वहीं इस साल की शुरुआत में इसी तरह का रेस्टोरेंट नागपुर स्टेशन पर शुरू किया गया। रेल यात्रियों ने इन दोनों रेस्टोरेंट का बेहतर फीडबैक दिया है। यात्रियों ने इसमें खाने पीने की एक अलग अनुभूति बताई है।  मध्य रेलवे के मुताबिक यदि इस तरह के रेस्टोरेंट यात्रियों को पसंद आ रहे हैं तो रेलवे को इसे उपलब्ध कराना चाहिए। इसी सोच के तहत चार नए स्टेशनों पर इस तरह की सुविधा शुरू की जा रही है।

मध्य रेलवे ने जारी किया प्रेस नोट

इस संबंध में मध्य रेलवे ने मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें बताया कि,  रेल बोगी के अंदर बनने वाले रेस्टोरेंट में एक साथ 40 यात्रियों के बैठने और उनके भोजन करने की सुविधा दी जाएगी। इन यात्रियों के बैठने के बाद भी बोगी में काफी जगह बचेगी। इसमें पैंट्री और स्टॉफ के लिए जगह होगी। इस रेस्टोरेंट में सभी तरह के भोजन और स्नैक्स की व्यवस्था दी जाएगी। 

पहले से संचालित रेल कोच रेस्टोरेंट की तर्ज

रेल कोच में रेस्टोरेंट सुविधा के लिए मध्य रेलवे ने चार नए स्टेशनों को चिन्हित किया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह चार स्टेशन अकुर्दी, चिंचवड़, बारामती (पुणे) और मिराज (सांगली) हैं। इन चारो स्टेशनों पर जल्द ही रेल कोच में रेस्टोरेंट की सुविधा शुरू होगी। यह सुविधा मुंबई और नागपुर स्टेशनों पर पहले से संचालित रेल कोच रेस्टोरेंट की तर्ज पर ही होंगे।