logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नहीं हो रहा था रिश्ता, युवक ने की आत्महत्या


नागपुर: शादी का रिश्ता नहीं जुड़ने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम अलोक शमोलू काकानी (29) हैं। वह अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ नंदनवन थाना क्षेत्र के देशपांडे लेआउट में रहता था। मृतक एक कारोबारी था, उसका भंडारा रोड स्थित स्माल फैक्ट्री एरिया में ट्रकों का वजन करने का काम था। मृतक के माता पिता वृद्ध है। पिता जिन्हें अस्थमा की बिमारी है, वहीं बड़ा भाई अपाहिज और अविवाहित है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले चार साल से युवक के अपरिजन उसकी शादी के लिए लड़कियां देख रहे थे। लेकिन रिश्ता नहीं जुड रहा था, लड़कियां उसे देखने आती थी पर न बोलकर चली जाती थी। रिश्ता नहीं जुड़ने के कारण वह काफी तनाव में रहता था। गुरुवार-शुक्रवार की रात सबके सोने के बाद युवक अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। वहीं सुबह परिवार वाले जागे तो यह घटना सामने आई।  पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।