logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

सावनेर-छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग बनेगा फोरलेन, 2500 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, फोरलेन से जुड़ेगा जामसावली ‘हनुमान पथ’


जबलपुर/नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सावनेर-छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा की। इस परियोजना पर लगभग 2500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

गडकरी ने कहा कि इस फोरलेन के निर्माण से न केवल क्षेत्रीय यातायात को गति मिलेगी बल्कि औद्योगिक और कृषि उत्पादों के परिवहन में भी आसानी होगी। इससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

विशेष बात यह है कि इस मार्ग को जामसावली स्थित चमत्कारिक हनुमान मंदिर तक सुविधाजनक बनाने के लिए ‘हनुमान पथ फोरलेन’ के रूप में भी विकसित किया जाएगा। जामसावली हनुमान मंदिर संस्थान के पदाधिकारियों ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री से निवेदन किया था।

परियोजना के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुरक्षित एवं तेज़ आवाजाही की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस फोरलेन से छिंदवाड़ा, सिवनी और आसपास के जिलों का सामाजिक व आर्थिक विकास भी तेज़ी से होगा।