logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

स्कूल वैन चालक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने एट्रोसिटी के तहत मामला किया दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: कोराडी थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन चालक ने पहले 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया इसके बाद उसका वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान पवन पोह्पारे (26, नंदा, खापरखेड़ा) के रूप में की गई है। पीड़ित कोरडी स्थित एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। वहीं आरोपी उसी स्कूल में वैन चलता है। पीड़ित उसी के वैन से स्कूल आती जाती थी। पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने एस्ट्रोसिटी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी  निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है, उसे एक बच्चा भी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2022 को रोज की तरह पीड़िता स्कूल से घर आने के लिए वैन में बैठी। आरोपी ने पहले सभी छात्रों को स्कूल छोड़ा उसके बाद उसे तात्याटोपे नगर ले गया और टिन के कमरे में उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने छात्रा की कई तस्वीर और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद वह लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा।

लगतार परेशान किये जाने से पीड़िता तक गई और पूरी घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद शनिवार को माता-पिता पीड़िता के साथ कोराडी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। नाबालिग के साथ हुए अत्याचार को देखते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एस्ट्रोसिटी, पोक्सो, बलात्कार सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगे की जांच कर रही है।