logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सनसनीखेज़: Nagpur बच्चा चोरी गिरोह में शामिल प्रजापति दंपत्ति ने अपने ही पांच बच्चों को बेचा !


नागपुर: नागपुर में बच्चा चोरी गिरोह में सक्रिय योगेंद्र और रीटा प्रजापति को लेकर एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज जानकारी सामने आयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस निष्ठुर दंपत्ति ने अपने खुद के पांच बच्चों को बेचा है.यह जानकारी सामने आने के बाद मामले की जाँच का एक नया एंगल सामने आ गया है. जिससे जाँच कर रही नागपुर की कलमना पुलिस को भी झटका लगा है. 

इस गिरोह की सूत्रधार पेशे से परिचारिका श्वेता सावले ऊर्फ आयशा खान ने गिरोह को तैयार किया था. राज्य भर में ऐसे लोग जिन्हे खुद की संतान नहीं है वह उन्हें बच्चे उपलब्ध करवाती थी.मुंबई, पुणे, नाशिक, औरंगाबाद और नागपुर में यह बच्चा चोरी गिरोह सक्रिय है.रीटा प्रजापति और उसका पति योगेंद्र इस गिरोह में सक्रीय हुआ। योगेंद्र मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है. दोनों ने कई बच्चों का सौदा कर अब तक लाखों की कमाई की है.

कहा जा रहा है की पैसे के लालच में प्रजापति दंपत्ति ने अपने ही बच्चो को भी बेचा है.दरअसल प्रेम विवाह के बाद दोनों ने बच्चे ही इसीलिए पैदा किये थे.श्वेता मूल रूप से मध्यप्रदेश के बालाघाट की रहने वाली है.जहां उसका तीन मंजिला घर है.परिचारिका श्वेता उर्फ़ आयशा खान ने घर में एक क्लिनिक भी खोल रहा था.घर के बाहर उसने लगाए गए फ़लक में डॉ.आयशा खान ऐसा उल्लेख कर रखा था.