logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पृथक विदर्भ: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, विदर्भवादियों ने मांगा इस्तीफा


नागपुर: विदर्भ राज्य के लिए विदर्भवादियों ने फिर से मोर्चा खोल दिया है। अलग राज्य की मांग को लेकर विदर्भ आंदोलन समिति ने विदर्भ के सभी सांसदों के आवास और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के देवनगर स्थित कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने जोरदार नारे भी लगाए साथ ही सांसद का इस्तीफा भी मांगा।

तुमाने के आवास के बाहर भी प्रदर्शन

गडकरी के साथ रामटेक से सांसद कृपाल तुमाने के आवास के बाहर भी आंदोलन किया गया। विदर्भवादी नेता वामन राव चपत की अगुवाई में यह आंदोलन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धानोरकर ने बुके देकर किया स्वागत

नागपुर की तरह चंद्रपुर के सांसद बालू धानोरकर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी ने अलग राज्य की मांग करते हुए सांसद से सवाल किया। वहीं सांसद धानोरकर ने सभी प्रदर्शनकारियों का गुलाब का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। धानोरकर ने भाजपा पर विदर्भ के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।