logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर शहर की सबसे महँगी गली में सड़क पर बह रहा नाले का पानी; जब पौष इलाके में यह स्थिति, तो आम मोहल्ले का क्या होगा?


नागपुर: बारिश के मौसम में नागपुर शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बेहद सामान्य सी बात है। लेकिन इस स्थिति से नागपुर शहर की सबसे महँगी गली भी अछूती नहीं है। शहर के सिविल लाइंस में करोड़पति गली के नाम से मशहूर इलाके में सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। करोड़पतियों की बस्ती में इस तरह की स्थिति एक तरह से विकास को मुँह चिढ़ा रही है।

आम नागरिक कई तरह की समस्याओं से परेशान रहते है। चूँकि ये आम लोग होते है इसलिए समस्याओ के सुलझने में देर सवेर हो जाती है.. लेकिन नागपुर शहर में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि खास लोग भी परेशान है, परेशानी की वजह बारिश के मौसम में शहर की आम समस्या बन चुकी जलजमाव है।

शहर में अमीरो की प्रतिष्ठित करोड़पति गलि है। सड़क के किनारे से एक अंडरग्राउंड नाला बहता है। ये नाला बीच में कही ब्रेक है इसलिए गन्दा पानी नाली के दायरे को छोड़कर सड़क पर बह रहा है। नाली का पानी करोड़पति गली में जमा हो रहा है और गंदगी फैला रहा ह। करोड़पति गली के स्थानीय लोग लंबे समय से बारिश के दौरान इस समस्या से परेशान रहते है लेकिन इस खास बस्ती की ये छोटी समस्या अब तक दूर नहीं हो पायी है। ये स्थिति बताती है की नागपुर में समस्या आम और खास किसी का फर्क नहीं देखती।