logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दो दिनों से नागपुर सहित विदर्भ में बारिश हुई नदारद, बढ़ने लगा तापमान; एक हफ्ता ऐसे ही रहेगा मौसम


नागपुर: नागपुर सहित पूरे विदर्भ में पिछले दो दिनों से बारिश पूरी तरह थम गई है। लगातार बादलों की आंखमिचौली के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को नागपुर का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते नागपुर में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

बीते दो दिनों से नागपुर सहित विदर्भ में बारिश पूरी तरह थमी हुई है, जिससे वातावरण असहज बना हुआ है। गर्मी से उमस के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश  नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी देखि जा रही है। 

बंगाल की खड़ी में नहीं बन रहा दवाब का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त महीने में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में इस समय कोई प्रभावी कम दबाव का क्षेत्र बनता नहीं दिख रहा है, जिससे वर्षा की गतिविधियाँ सीमित हो गई हैं। वहीं, मानसूनी हवाएं अब उत्तर दिशा की ओर, यानी हिमालय की तरफ खिसक गई हैं, जिससे विदर्भ क्षेत्र में बारिश की स्थिति और कमजोर हो गई है। 

सात दिनों तक ऐसे ही बने रहेगा मौसम

हालांकि, इस दौरान लोकल क्लाउड्स के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन भारी या व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सात दिनों तक विदर्भ में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।