logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

स्टार बस ने महिला पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल


नागपुर: सदर पुलिस थाना अंतर्गत वाले बाटा शोरूम के सामने सड़क हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला पुलिसकर्मी का नाम सुचिता बलमवार बताया गया है। यह घटना सुबह 8.30 बजे हुई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सुचिता दिघोरी स्थित आवास से दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच 33 एल 3446 से पुलिस हेडक़्वार्टर जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह सिविल लाइंस पहुंची तभी एक अनियंत्रित स्टार बस क्रमांक एम एच 40 बी एल 3923 के चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पीड़ित बुरी तरह से जख्मी हो गई। सुचिता को उसी से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बताया की पीड़ित के सिर पर गहरी चोट लगी है, इस कारण उपचार के लिए आईसीयू में रखा गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।