logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आठवीं में पढ़ने वाली लड़की के पेट में अचानक उठा दर्द,माँ डॉक्टर के पास ले गयी तो सामने आया भयावह सच


नागपुर-आठवीं में पढ़ने वाली लड़की का पेट दुखता है जिसके बाद उसकी माँ उसे डॉक्टर के पास ले जाती है.जाँच के बाद डॉक्टर जो बताता है तो माँ के पैरो तले से मानों ज़मीन ही ख़िसक जाती है.डॉक्टर बताता है की लड़की गर्भवती है.माँ के कहने पर दोबारा जाँच होती है और उसमे भी यही बात निकल कर सामने आती है.बेटी गर्भवती कैसी हुई? जब माँ ने इस बात को बेटी से पूछा तो उसने बताया की पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसके प्रेम संबंध है.
पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक बुटीबोरी परिसर के हद में आने वाले एक इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिक लड़की का पड़ोस के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था.इसी के चलते दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुआ.बच्ची गर्भवती भी हो गयी लेकिन इस बात की उसे ख़बर भी नहीं लगी.लड़की के माता-पिता मजदूरी का काम करते है.दो दिन से लड़की का पेट दुखने की वजह से उसे अस्पताल ले जाया गया.जहां उसकी जाँच की गयी.माँ के पूछने के बाद भी पहले तो लड़की कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हुई लेकिन बाद में उसने सारा सच उगल दिया। लड़की के माता पिता जब काम  पर चले जाते थे तब दोनों छुप-छुपाकर मिला करते थे.इसी बीच कई बार दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुआ जिसमे नाबालिक लड़की गर्भवती हो गयी.
पुलिस ने इस मामले में लड़की के पड़ोस में रहने वाले 21 वर्षीय अक्षय संजय मडावी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार किया है.