logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तेज रफ्तार आपली बस का ब्रेक हुआ फेल, फेल ड्राइवर की सुझबुझ से टला बड़ा हादसा; वर्धा रोड पर हुआ हादसा


नागपुर: नागपुर के वर्धा रोड स्थित सेंट्रल जेल के समीप शनिवार देर शाम एक आपली बस के ब्रेक फेल हो जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान बस में छह यात्री सवार थे। ब्रेक फेल होने पर बस अनियंत्रित होकर वॉकिंग स्ट्रीट के फुटपाथ पर चढ़ गई और ड्राइवर ने समय रहते सतर्कता दिखाकर बस को पास के पेड़ से टकरा दिया, जिससे सभी यात्री सुरक्षित रहे। हादसे में केवल एक महिला यात्री को मामूली चोटें आईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपली बस शनिवार देर शाम सेंट्रल जेल से सीए रोड की ओर जा रही थी। वर्धा रोड पर ट्रैफिक के बीच अचानक ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को फुटपाथ की ओर मोड़कर पेड़ से टकराकर बस को रोक दिया। इस नि:शंक कार्रवाई से बस में सवार सभी यात्रियों को बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। बसों की खराब स्थिति पर चिंताइस घटना के चलते आपली बसों की तकनीकी व यांत्रिक स्थिति को लेकर चिन्ता और सवाल उठ रहे हैं।

यात्रियों द्वारा बार-बार बसों की नियमित जांच एवं रखरखाव की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे ना हों। प्रशासन की प्रतिक्रियास्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। बसों की वर्तमान हालत को देखते हुए परिवहन विभाग को विशेष निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।