logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में गिरने लगा पारा, रात में बढ़ने लगी ठण्ड 


नागपुर: मौसम खुलने के साथ ही अब ठंड भी बढ़ने लगी है।  देर रात से सुबह तक ठंड का अहसास होने लगा है। रात और सुबह के समय लोगों को जैकेट-शाल में देखा जा रहा है। दिन भी अब हल्की ठंडकता महसूस हो रही है. बुधवार को भी ठंड बढ़ने का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.6  डिग्री से।  दर्ज किया जो औसत से 2.4 डिग्री कम रहा।

वही इस महीने के पिछले सात दिनों में ही तापमान साढ़े चार डिग्री तक नीचे आया है। पिछले हफ़्ते गुरुवार को सुबह का पारा 20.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि बुधवार को तापमान 15.6 डिग्री रहा। मौसम के जानकारों की मानें तो इस वर्ष जिस तरह से रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है उसी तरह रिकॉर्डतोड़ ठंड भी पड़ सकती है। 

 मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 31 अक्टूबर तक शहर का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। मौसम 30 अक्टूबर तक साफ रहने वाला है और खुले मौसम के साथ ही तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग ने इस दौरान न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से. तक उतरने की संभावना जताई है।