logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के हिंगणा के पास एक नाले में मिला बाघ का शव


नागपुर- नागपुर के हिंगणा तहसील के सतनवरी गांव के पास एक नाले में बाघ का शव मिला है.शुक्रवार रात वन विभाग को नाले में शव मिलने की जानकारी लगी जिसके बाद तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह हिंगणा और कलमेश्वर पुलिस थाने की पुलिस के साथ वन विभाग के हिंगणा रेंज की आरएफओ रीना राठौड़ भी वन विभाग की अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव मिलने के बाद वन विभाग ने बाघ के शव मिलने वाली जगह के आस पास लगभग दो किलोमीटर की रेंज में सर्च भी,सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग को सर्च के दौरान कोई भी संदेहास्पद स्थिति नज़र नहीं आयी.संभव है की बाघ की मौत प्राकृतिक हो फिर भी वन विभाग पंचनामे और पोस्टमार्टम से पहले कुछ कहने से बच रहा है.जिस नाले में बाघ का शव मिला है और राजस्व विभाग के अधीन आता है और जंगल से सटा हुआ है.शनिवार सुबह पुलिस और वन विभाग का डॉग स्कॉड भी मौके पर पहुंचा। वन विभाग ने जाँच और पोस्टमार्टम के बाद बाघ के मौत पर कोई टिप्पणी किये जाने की जानकारी दी है.लेकिन प्राथमिक स्थिति को देखते हुए बाघ की मौत को प्राकृतिक ही माना जा रहा है.