logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या दूर, NMC ने 3 फीट अंदर किया गोलाकार कंपाउंड


नागपुर: नागपुर (Nagpur News) के अग्रसेन चौक पर लगातार सामने आ रही ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) की समस्या को आखिरकार दूर कर लिया गया है। अग्रसेन महाराज (Maharaja Agrasen) की प्रतिमा के चारों ओर बनाए जा रहे बड़े गोलाकार कंपाउंड के कारण सड़क की जगह कम हो गई थी, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉटन मार्केट ट्रैफिक जोन के अधिकारियों ने नागपुर महानगरपालिका (Nagpur Municipal Corporation) के अधिकारियों के साथ मौके का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक विभाग (Traffic Department) ने वाहन आवागमन को सुचारु बनाने के लिए गोलाकार कंपाउंड का आकार कम करने और इसे करीब 3 फीट अंदर करने का सुझाव दिया।

ट्रैफिक विभाग की मांग पर NMC अधिकारियों ने कंपाउंड को करीब 3 फीट पीछे कर दिया। इसके बाद सड़क पर वाहनों के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध हो गई और अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक की आवाजाही पहले की तुलना में सुचारु हो गई है। इसके साथ ही इस सिगनल का टाइमर भी बढ़ा दिया गया है जिसके चलते ही सड़क पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिली है।

ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे सभी स्थानों की निगरानी की जा रही है, जहां निर्माण या अन्य कारणों से ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हो रही है। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर इन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। फिलहाल अग्रसेन चौक पर कंपाउंड का आकार कम किए जाने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है।