logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ऐतिहासिक अंबाझरी तालाब का बदला स्वरूप, चार महीने की मशक्कत के बाद जलपर्णी से मुक्त; केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाव से किया तालाब का निरीक्षण


नागपुर: जलपर्णी (Hyacinth) और प्रदूषण (Polluction) की समस्या से जूझ रहे नागपुर (Nagpur District) के ऐतिहासिक अंबाझरी तालाब (Ambazari Lake) के दिन फिर गए हैं। अथक प्रयासों के बाद तालाब जलपर्णी से पूरी तरह मुक्त हो गया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने नाव में बैठकर तालाब का निरीक्षण किया और स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलपूजन भी किया।

अंबाझरी तालाब नागपुर जिले का बेहद ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण तालाब है। नाग नदी के उद्गम स्थल वाला अंबाझरी तालाब शहर की पहचान और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। सुबह से लेकर रात तक यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन पिछले कई सालों से यह ऐतिहासिक तालाब जलपर्णी और प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा था। तालाब में जलपर्णी की स्थिति कैसी थी, इसी से समझा जा सकता है कि 2023 में हुई मूसलाधार बारिश से नाग नदी में बाढ़ आ गई, जिसके कारण आसपास के इलाकों में भी बाढ़ आ गई थी। इससे नागरिकों को जान-माल का नुकसान हुआ था।

प्रशासक राज के दौरान कई बार तालाब को जलपर्णी मुक्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। चार महीने पहले मनपा ने महापौर नीता ठाकरे सहित नगरसेवक योगेश पाचपोर की अगुवाई में तालाब की सफाई का अभियान शुरू किया। करीब चार महीने की लंबी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद अंबाझरी तालाब अपने पुराने कलेवर में दिखाई दिया। पूरा तालाब जलपर्णी से मुक्त हो गया।

नाव से नितिन गडकरी ने किया निरिक्षण 

रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तालाब का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने नाव में बैठकर तालाब का निरीक्षण किया और पानी के प्रदूषण को खुद देखा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने जलपूजन भी किया। इस दौरान महापौर नीता ठाकरे, विधायक कृष्ण खोपड़े, परिणय फुके, संजय भेंडे सहित मनपा आयुक्त और जिलाधिकारी मौजूद रहे। तालाब की सफाई पर महापौर नीता ठाकरे ने सफाई कार्य में लगे सभी सहयोगियों को बधाई दी। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अंबाझरी तालाब पर वाटर स्पोर्ट्स सहित एडवेंचर गेम्स शुरू करने में सहयोग की मांग की।

सफाई से गडकरी दिखाई दिए गदगद
अंबाझरी तालाब के जलपर्णी से मुक्त होने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी गदगद दिखाई दिए। केंद्रीय मंत्री ने सफाई अभियान में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया। इस दौरान बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब उनके पास इसे लेकर प्रस्ताव आया था, तो उन्हें भरोसा ही नहीं था कि अंबाझरी तालाब जलपर्णी से मुक्त हो पाएगा, लेकिन आज तालाब पूरी तरह साफ है। यही नहीं, केंद्रीय मंत्री ने मनपा और जिला प्रशासन को हमेशा तालाब को जलपर्णी मुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही हिंगना एमआईडीसी सहित उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जो तालाब के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। इसी के साथ उन्होंने महापौर की मांग का समर्थन करते हुए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।