logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर से दक्षिण भारत जाना हुआ और आसान, रेलवे बोर्ड ने धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस को दी मंजूरी


नागपुर: उपराजधानी नागपुर से दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे बोर्ड ने धनबाद से कोयंबटूर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि यह ट्रेन नागपुर से होकर गुजरेगी। ट्रेन के शुरू होने से झारखंड से नागपुर और नागपुर से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को एक और बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। 

स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। भारतीय रेलवे बोर्ड ने धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22363/22364) को मंजूरी दे दी है। धनबाद से चलने वाली यह ट्रेन हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, जबलपुर, इटारसी, बैतूल और नागपुर होते हुए दक्षिण भारत की ओर जाएगी। इसके बाद चंद्रपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, रेनिगुंटा, सलेम, इरोड और तिरुप्पुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर कोयंबटूर पहुंचेगी।

नई अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से उत्तर भारत से नागपुर और नागपुर से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को एक और बेहतर रेल विकल्प मिलेगा। साथ ही, उत्तर और दक्षिण भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है। यह ट्रेन पूरी तरह नॉन-एसी होगी। रेलवे बोर्ड ने धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ छह अन्य अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी मंजूरी दी है। इन ट्रेनों के संचालन से देश के अलग-अलग हिस्सों के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे।