logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे शरद पवार के जादू-टोना में फंस चुके है,अब बस कांग्रेस का संविधान अपनाना बांकी रह गया है- बावनकुले


नागपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने फिर एक बार उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है.बावनकुले ने ताजा हमला उन कयासों को लेकर बोला है जिसमे कहा जा रहा की उद्धव ठाकरे कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हो सकते है.नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में बावनकुले ने कहा की उद्धव ठाकरे या आदित्य ठाकरे कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा में गए भी तो यह कोई नई बात नहीं होंगी।क्यूंकि वो ढाई साल पहले ही वहां चले गए है और शरद पवार के जादू टोना में फंस गए है.कांग्रेस-राष्ट्रवादी के विचार ठाकरे स्वीकार कर चुके है.इसलिए वो भारत जोड़ो यात्रा में गए क्या या राहुल गांधी के साथ अपने घर में बैठकर चाय पिया क्या? साथ में खाना खाया क्या? भारत जोड़ों यात्रा मातोश्री पर गयी क्या? इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।वोट की राजनीति के लिए उद्धव ठाकरे कुछ भी कर सकतें है.अब उनके लिए कांग्रेस पार्टी का संविधान स्वीकारना और हाथ के चुनाव चिन्ह के नीचे आना ही बचा है.