logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर महानगर पालिका द्वारा संचालित छात्रों के लिए अनोखा प्रयोग, ‘कंप्यूटर लैब बस’ की शुरुआत


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के स्कूलों के विद्यार्थियों में कम्प्यूटर शिक्षा के प्रति प्रेम जगाने के लिए अब नगर पालिका ने सीधे विद्यार्थियों के पास कम्प्यूटर पहुंचाए हैं। विंग्स फ्लाई हाई-मोबाइल कम्प्यूटर एजुकेशन बस लैब का उद्घाटन मंगलवार को नागपुर महानगरपालिका की अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी ने किया।

विंग्स फ्लाई हाई-मोबाइल कम्प्यूटर एजुकेशन बस लैब का उद्घाटन पारडी मराठी उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक छोटे से समारोह में किया गया। इस अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी साधना सायम, एल्केम साउथ एशिया प्लांट हेड कुमार किनले, वरिष्ठ प्रबंधक संजय बेडेकर, सह्याद्री फाउंडेशन के निदेशक देवेंद्र क्षीरसागर, विंग्स फ्लाई हाई परियोजना प्रबंधक नितेश नागदेवे सहित विद्यालय के प्राचार्य, अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

एलकेम साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड एवं सह्याद्री फाउंडेशन, नागपुर द्वारा संयुक्त रूप से सीएसआर निधि के माध्यम से विद्यार्थियों को यह कम्प्यूटर एजुकेशन बस लैब उपलब्ध कराई गई है। इस परियोजना का नाम 'विंग्स फ्लाई हाई' है, तथा इसके माध्यम से नगर निगम के विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी।

मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह एक बेहतरीन कदम है और इस डिजिटल साक्षरता की शुरुआत पारडी मराठी उच्च प्राथमिक विद्यालय से की गई। उल्लेखनीय है कि अगले तीन महीनों तक यह मोबाइल कंप्यूटर मनपा के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर की शिक्षा देगा, जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक है।