logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Nagpur

Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू


नागपुर: नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र से 12 साल के बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया। मोबाइल फोन पर गेम खेलने को लेकर पिता की डांट से नाराज बच्चा ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत के बाद लकड़गंज पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में बच्चे को रेलवे स्टेशन परिसर से सुरक्षित बरामद कर लिया। 

यह मामला आजमशाह चौक के बुजाडे मोहल्ले का है, जहां ईस्माइल शेख अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे ज्वेलरी कारीगर हैं और मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले हैं। उनका 12 वर्षीय बेटा रिप ईस्माइल शेख मोबाइल फोन पर अक्सर गेम खेलता था। इसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट लगाई थी।

मंगलवार सुबह रिप ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने तुरंत लकड़गंज पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान बच्चे के दोस्तों से पुलिस को अहम जानकारी मिली। दोस्तों ने बताया कि रिप कपड़ों का बैग लेकर कोलकाता जाने की बात कह रहा था और मोमिनपुरा की तरफ से रेलवे स्टेशन की ओर गया है।

जानकारी मिलते ही लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में तलाश शुरू की और कुछ ही समय में बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया। समय रहते पुलिस की सतर्कता से बच्चा सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गया।