logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वीर सावरकर: राहुल गांधी के बयान पर भाजपा आक्रामक, पुलिस में दर्ज कराया मामला


नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर को अंग्रेजो का मदद करने और अंग्रेजो का नौकर बताने पर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना शिंदे गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आग बबूले हैं। वह लगातार राहुल गांधी पर हमला कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नागपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी के खिलाफ गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। 

दटके ने कहा, कल जो हुआ वह महाराष्ट्र के लिए बेहद निंदनीय है। जिस वीर सावरकर ने अपना पूरा जीवन काला पानी में बिताया उनके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो कहा वह बेहद निंदनीय है। भाजपा इसको बिलकुल सहन नहीं करेगी। कल हमने संविधान के अनुसार प्रदर्शन किया और आज हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

इसी के साथ दटके ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो हम हाईकोर्ट जाएंगे, लेकिन कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज करा कर रहेंगे।

भाजपा विधायक कृष्ण खोपड़े की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता गणेशपेठ थाने पहुंचे और ज्ञापन देकर राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस दौरान  शहर अध्यक्ष और विधायक प्रवीण दटके, पूर्व महापौर अर्चना हेड़नकर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश महासचिव शिवानी दानी वखरे, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष परेन्द्र पटेल, सहित बड़ी संख्या ने कार्यकर्ता मौजूद रहे।