logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गंगा-जमुना बस्ती में वारंगना पर चाकू से हमला, साथ बैठने से इंकार करने पर गुंडों की वारदात


नागपुर: नागपुर शहर की चर्चित गंगा-जमुना बस्ती में एक बार फिर अपराधियों का कहर देखने को मिला है। गुंडों ने एक वारंगना पर सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उसने उनके साथ बैठने से इनकार कर दिया था। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की उम्र 30 वर्ष की है और वह गंगा-जमुना क्षेत्र के एक कथित देह व्यापार अड्डे पर काम करती है। 5 अक्टूबर की रात जब वह अपने कमरे पर लौट रही थी, तभी रास्ते में 25 से 30 आयु वर्ग  के तीन युवकों ने उसे रोका।

एक युवक ने महिला से  उसके साथ बैठने को कहा है”, जिस पर महिला ने  इंकार करते हुए साथ चलने से इनकार कर दिया। इतना सुनते ही आरोपी आगबबूला हो गया और उसने धारदार हथियार से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इस घटना के बाद गंगा-जमुना क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि लकड़गंज पुलिस इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके कारण अपराधी बेखौफ परिसर में घूम रहे हैं और आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।