logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मैंने जो कहां वो फुसकी था या बॉम्ब 1 तारीख को पता चलेगा- बच्चू कडू 


नागपुर-विधायक रवि राणा और बच्चू कडू के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.राणा के आरोप पर कडू ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर लगाए गए आरोपों पर 1 नवंबर तक खुलासा किये जाने की मांग की है.कडू के मुताबिक वह अब भी अपने रुख पर क़ायम है.मैंने जो कहा है उसका ट्रेलर एक तारीख को दिखाई देगा ऐसा भी कडू ने अपने नए बयान में कहां है.शुक्रवार को नागपुर में एक क्षेत्रीय चैनल से बातचीत में कडू ने कहा की वो अब भी अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस वाले बयान पर कायम है.

कडू ने कहां की मैंने किसी विधायक को खुद से फोन नहीं किया उन्हें खुद बा खुद फोन आ रहे है.पर उनकी वजह से सरकार अस्थिर नहीं होगी यह भी उन्होंने कहां,कडू के मुताबिक यह लड़ाई उनके अस्तित्व की लड़ाई है.मैंने जो बात कही है वह फुसकी है या बॉम्ब इसकी जानकारी 1 तारीख को ही पता चलेगी। जो बांते चल रही है उस पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बोलना चाहिए। वो कुछ नहीं बोलते है तो मुझे जो करना है मैं करूँगा ही.अब जो भी भले ही मेरी राजनीति ख़त्म हो जाये एक बार जो बात सिर में बैठ गयी तो अब लड़ाई आर-पार की ही होगी। गलत आरोपों पर जवाब देंगे मै किसान हूँ ! 

कडू ने बताया की सीएम और डीसीएम को फोन कर उन्होंने सारी जानकारी दी है बावजूद इसके राणा के मुझ पर आरोप लगाए जाने के सिलसिले शुरू ही है.बोलने के बाद भी वो सुन नहीं रहे थे इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस लेने के अलावा उनके पास कोई चारा ही नहीं था.इस मामले की न मैंने शुरुवात की है और न ही किसी का नाम लिया है.ऐसा भी कडू ने कहां।