logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पत्नी देती थी छोड़कर जानें की धमकी, पति ने उठाया ऐसा कदम देख कांपी सभी की रूह, जानें पूरा मामला 


नागपुर: पत्नी बार बार घर छोड़कर जाने की धमकी देती थी। इससे परेशान पति ने पहले पेट्रोल पंप से पेट्रोल ख़रीदा और खुद पर डालकर आग लगा ली। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल श्यामलाल बोरीकर (45, अयोध्या नगर परिसर साई मंदिर, दुर्गा नगर) निवासी के रूप में की गई है। राहुल की दस महीने पहले शादी हुई थी। वह बुटीबोरी स्थित नीलकमल कंपनी में काम कर अपने परिवार का निर्वाह करता था। युवक के उठाए इस खौफनाक कदम से इलाके में खलबली मच गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, पांच जनवरी को हिंगना तहसील के मोहगांव झिल्पी झील के पास से एक चरवाहा देर रात घर लौट रहा था। जैसे ही वह भिवकुंड नाला के पास पहुंचा उसे दुर्गंध आई। पास जाकर देखा तो उसे एक जली हुई लाश दिखाई दी। इस बात की जानकारी उसने सरपंच प्रमोद दखले को दी।सरपंच ने देर रात हिंगना पुलिस को सूचना दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक महाजन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहली दृष्टया में मृतक द्वारा खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की बात सामने आई। वहीं जब पुलिस ने पास में पड़े बैग की जांच की तो उसमें एक सुसाइड नोट मिला ,जिसमें पत्नी के बार बार छोड़कर जाने की धमकी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। 

इसी के साथ मृतक ने नोट पर लिखा कि, मेरे मरने के बाद अपनी संपत्ति को माँ, भाई और बहन को देने की विनंती की है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।