logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Winter: उपराजधानी में ठंड बढ़ी, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े


नागपुर. उपराजधानी में  पिछले तीन-चार दिनों से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में जहां गर्मी लगती है, वहीं सुबह और रात में जोरदार ठंड लगती है। गुरुवार रात से एका एक ठंड बढ़ गई और रविवार सुबह तक वैसा ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का तापमान 11.4 दर्ज किया गया। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाना शुरू कर दिया। सिटी में ठंड कैसे पड़ रही  है इसी से समझा जा सकता है कि, घर में रखा नारियल का तेल जमने लगा है। 

लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

पिछले कुछ दिनों से लोगों ने गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दिया है। लोगों ने सामान्य गर्म कपड़ों के साथ साथ अब ऊन की टोपी, मफलर, शाल आदि का उपयोग भी शुरू कर दिया है. क्योंकि अब शहर तथा जिले में लगातार ठंड बढ़ना शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहर के अनेक क्षेत्रों में भी लोग अलाव जलाते हुए देखे गए हैं। शहर में अनेक स्थानों पर लोगों ने सुबह अलाव जलाकर अपने हाथ सेंके. इस तरह इस वर्ष की पहली अच्छी ठंड की शुरुआत हुई है।

गर्म कपड़ों की दूकानों पर भीड़ बढ़ी

अब ठंड की तीव्रता को देखते हुए गर्म कपड़ों की दूकानों पर काफी भीड़ देखी जा रही है। गणेश पेठ बस स्टैंड के पास हर साल की तरह इस साल भी तिब्बती स्वेटर मेला शुरू हो गया है। जहां बड़ी संख्या में लोग गर्म कपड़े खरीद रहे हैं। सीताबर्डी, गांधी बाग, सक्करदरा, सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में गर्म कपड़ो की दुकानों में लोगो भी भीड़ देखि जा रही है। हालांकि, बातचीत करने पर पता चला कि पिछले वर्ष की तुलना में यहां पर गर्म कपड़ों के दामों में थोड़ी वृद्धि हुई है। 

सैर पर निकलने वालों लकी संख्या बढ़ी 

ठंड बढ़ते ही सुबह-सुबह सैर पर निकलने वालों की संख्या में एक-एक बढ़ गई है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में युवा सड़क और उद्यानों में दौड़ते और चलते नजर आएं। वहीँ बड़ी संख्या में लोग योग और कसरत करते भी दिखाई देरहे दिया। मौसम विभग के अनुसार, शहर के तापमान में और गिरावट होगी।