logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

दो बच्चियों के साथ आत्महत्या करने गांधी सागर पहुंची महिला, लोगों ने बचाया


नागपुर: गणेशपेठ थाना क्षेत्र से एक बेहद धक्का देने वाली जानकारी सामने आई है। जहां पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला अपनी दो बच्चियों के साथ गांधी सागर तालाब में आत्महत्या करने पहुंची थी। हालांकि तालाब में कूदने के पहले ही लोगों ने उसे देख लिया और बचा लिया। महिला की पहचान चैताली पार्डीकर (30) के रूप में की गई है। महिला अपने पति और दोनों बच्चियों के साथ टेलीफ़ोन एक्सचेंज चौक के पास किराये से रहती है। बच्चियों में से एक की उम्र डेढ़ साल और दूसरे की तीन साल के करीबी होगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसका पति उसे छोड़कर अपनी माँ के यहां चला गया था। 20 दिन होने के बाद भी वह नहीं लौटा। इस दौरान किसी ने महिला को बताया कि, उसका पति उसे तलाक देने की बात कह रहा है। इस बात से आहत महिला बुधवार रात करीब नौ बजे के आसपास अपनी दोनों बेटियों के साथ दोपहिया वाहन से गांधी सागर तालाब पहुंची। 

महिला को रोते और इतनी रात को तालाब की ओर जाते देख लोगों को संशय हुआ। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे रोका लिया और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला सहित दोनों बच्चियों को पुलिस थाने ले गई।