logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामगिरि के बाहर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, शिंदे महाराष्ट्र के नहीं गुजरात के मुख्यमंत्री


नागपुर: वेदांत फॉक्सकॉन के बाद टाटा एयरबस प्रोजेक्ट भी महाराष्ट्र से गुजरात चला। जिसके बाद एक बाद फिर से राज्य की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल शिंदे-फडणवीस सरकार पर हमलावर हो गई। इसी क्रम में शुक्रवार को युवक कांग्रेस ने नागपुर स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी निवासी रामगिरि के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकनाथ शिंदे को गुजरात का मुख्यमंत्री बताते हुए मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

महाराष्ट्र के साथ हो रहा अन्याय

आंदोलनकारी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आलोचना करते हुए उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा, पहले वेदांत फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट और अब एयरबस प्रोजेक्ट, कई प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात की ओर बढ़ रहे हैं। ये सिर्फ बॉक्सिंग सीएम हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री। यहां गुजरात की सर्जिकल स्ट्राइक चल रही है। यह महाराष्ट्र के साथ अन्याय है"।

कुणाल राउत सहित कई कार्यकर्ता गिरफ्तार 

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल राऊत की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों ने वहां बोर्ड पर गुजरात के मुख्यमंत्री लिखने की कोशिश की। पुलिस ने इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। 

उद्योग मंत्री ने की थी घोषणा 

वेदांत के गुजरात जाने के बाद उठे राजनीतिक विवाद के बीच उद्योग मंत्री सावंत ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए बताया था कि, नागपुर के मिहान में टाटा-एयरबस व्यवसाइक एयरक्राफ्ट बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए हम लगातार केंद्र और टाटा के साथ चर्चा कर रहे हैं। इस ऐलान के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टाटा सांस के प्रमुख को पत्र भी लिखा था।