logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मनसे की चेतावनी पर युवक कांग्रेस का पलटवार, कहा- जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में देंगे जवाब


वाशिम: वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान पश्चात राज्य की राजनीति गर्मा गई है। भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट और मनसे कांग्रेस नेता पर हमलावर हो गई है। भाजपा और शिंदे गुट जहां पुतला जलाकर विरोध कर रहे हैं। वहीं मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को शेगांव जाकर राहुल गांधी को काला झंडा दिखाकर विरोध करने का आदेश दिया है। मनसे के इस ऐलान पर युवक कांग्रेस ने पलटवार किया है। इसी के साथ जैसे को तैसा में जवाब देने की बात भी कही है। 

महाराष्ट्र युवक काँग्रेस अध्यक्ष कुणाल राउत ने कहा कि, जैसा कि मनसे ने हमारी सभा में आने का आव्हान किया है, हमारे कार्यकर्ता भी शक्ति के साथ वहां उपस्थित रहेंगे। शेगांव में राहुल गांधी की बहुत बड़ी सभा होगी. अंडमान-निकोबार युद्ध में मराठा सैनिक बड़े वीर हुए। उनकी जगह उन्हें माफ़ीवीर की याद आती है। हम इसकी निंदा करते हैं।"

राऊत ने कहा, राहुल गांधी की यात्रा में यूथ कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ता भी होंगे। मनसे जिस भाषा में विरोध करेगी हम उसी भाषा में जवाब देंगे। हमारे करीब 30 हजार युवा कांग्रेस के सभा स्थल पर रहने वाले हैं। इस बैठक में अधिकतम संख्या में लोग शामिल होंगे। इसलिए अगर मनसे शेगांव बैठक में भ्रम पैदा करने की कोशिश करती है तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे।