logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

पुराने विवाद को लेकर युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


सावनेर: सावनेर तहसील में एक पुराने विवाद को लेकर युवक की सरे आम हत्या करने से सनसनी फ़ैल गई है। मृतक की पहचान नरसिंह उर्फ भुरू बहाडे (46) झंडा चौक के रूप में की गई है। वहीं आरोपी अशोक किसानलाल नुसाते (55) झंडा चौक फरार हो गया है। यह घटना मंगलवार आधी रात को हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नरसिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतक दोनों शराब का अवैध व्यापार करते थे। इसी को लेकर दोनों के बीच समय-समय पर तूतू मैमै होती रहती थी। जिसको लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर मंगलवार रात को फिर से दोनों के बीच बातचीत हुई। तभी आरोपी अशोक ने अपने घर से लोहे की छड़ लेकर आया और भुरू पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए भागकर  बबन माणिकराव नांदुरकर के घर में छुप गया। आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचा और भारी वस्तु से भुरू के सर पर वार कर उसे वहीं ढेर कर दिया। उसी अवस्था में भुरू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सावनेर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

भुरू ने छोड़ किया था शराब का व्यापार 


पिछले कुछ दिनो से भुरू ने यह अवैध शराब का व्यवसाय छोड दुध का व्यवसाय शुरू किया था। दबी आवाज मे ऐसा कहा जा रहा है कि, अशोक  को शक था कि, उसके ऊपर अवैध शराब व्यवसाय पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी भुरू द्वारा दी जा रही है। इसी को लेकर यह हत्या करने की बात कही जा रही है।

दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 


घटना की जानकारी सावनेर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची। पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में कर एक आरोपी अतुल नंदलाल नुसाते (21) को धर दबोचा।  वही  मुख्य आरोपी अशोक नुसाते भाग निकलने में कामयाब हो गया था, लेकिन  पुलिस की अपराध शाखा ने सुबह पकड़ लिया।  इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। क्षेत्र में शांति बनाये रखने के लिए पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर जमे हुए हैं।