logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पांचपावली रेप मामला: बॉस ने किया शादी का वादा, फिर किया धोखा, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के पांचपावली थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने अपने बॉस के खिलाफ दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया है। यह घटना बीते कई महीनों से चल रही थी, जिसके बाद पीड़िता ने अब जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता पांचपावली इलाके में रहती है जबकि आरोपी हर्षल सुभाषराव दहीकर (30) खरबी चौक का निवासी है। आरोपी पालतू कुत्तों की खरीद-बिक्री और उनसे संबंधित खाद्य पदार्थ बेचने का व्यवसाय करता है। पीड़िता पिछले सात महीनों से उसी की दुकान में काम कर रही थी।

​शिकायत के मुताबिक, आरोपी हर्षल ने शादी का वादा करके पीड़िता के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। आरोपी के बदलते रवैये से परेशान होकर पीड़िता ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।