logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हलबा समाज के सुवर्ण महोत्सव के उद्घाटन में गडकरी ने किया अपनी जाती उल्लेख, कहा - ईश्वर का धन्यवाद कि मुझे नहीं मिला आरक्षण


नागपुर: एक ओर जहां राज्य में आरक्षण हासिल किये जाने को लेकर आंदोलन शुरू है वहीं, दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने अपनी जाति का उल्लेख करते हुए ईश्वर को धन्यवाद दिया कि उन्हें आरक्षण नहीं मिला। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में हलबा समाज महासंघ के सुवर्ण महोत्सव के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। 

गड़करी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए बेहद जरुरी है की वो उद्यमशीलता को अपनाये। गड़करी ने कहा की कोई भी व्यक्ति अपने जाति धर्म से बड़ा नहीं है, गुणों से बड़ा होता है। इसलिए सभी के गुणों को विकसित किये जाने की जिम्मेदारी समाज के उन लोगों की होती है जो शैक्षणिक और आर्थिक रूप में संपन्न है। 

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि ये जरुरी है कि ये लोग अपने समाज के लोगों की आर्थिक प्रगति में अपनी हिस्सेदारी दें। गड़करी ने अपने भाषण में सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति पर भी जोर दिया।