पार्षदों ने लांघी सीमा! इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर उद्घाटन कार्यक्रम में अनुपस्थित भाजपा नगरसेवकों पर होगी कार्रवाई; बाल्या बोरकर का बड़ा ऐलान
नागपुर: नागपुर में महाराष्ट्र के सबसे लंबे इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर के उद्घाटन कार्यक्रम से भाजपा के कई नगरसेवकों की गैरहाजिरी अब पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे पार्षदों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है। पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि बार-बार निर्देशों का उल्लंघन करने वाले नगरसेवकों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को उपराजधानी नागपुर में महाराष्ट्र के सबसे लंबे इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया। रेशमबाग स्थित भट सभागृह में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई नगरसेवक अनुपस्थित रहे।
नागपुर मनपा में सत्तापक्ष नेता नरेंद्र बाल्या बोरकर ने कहा कि, "लगातार निर्देश देने के बावजूद पार्षद कार्यक्रम से उपस्थित रहे, पिछले दिनों कई नगरसेवकों को नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी उपस्थिति जारी है। निर्देशों के लगातार होते उल्लंघन को पार्टी ने गंभीरता से लिया है और अब नियमों के तहत ऐसे पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बोरकर ने आगे कहा कि, "इससे पहले भी नागपुर महानगरपालिका के भाजपा के 40 नगरसेवकों के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था। अब शनिवार को हुए फ्लाईओवर लोकार्पण समारोह में भी भाजपा के कुछ नगरसेवक अनुपस्थित रहे। ऐसे में संबंधित नगरसेवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ बोरकर ने यह भी कहा कि, पार्षदों ने सीमा लांघ दी है।
admin
News Admin