logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर महानगर पालिका मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर गड्ढों के जीपीएस लोकेशन के पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता


नागपुर: कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को नागपुर महानगर पालिका के खिलाफ सड़कों में गड्ढों को ठीक करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और महानगर पालिका मुख्यालय में घुसकर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि नागपुर शहर की सड़कों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। मुख्य सड़कों, भीतरी सड़कों और सीमेंट-डामर वाली सड़कों पर भी गड्ढे हर दिन दुर्घटनाओं और नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। प्रशासन की लगातार लापरवाही और निष्क्रियता नागपुरवासियों के लिए ख़तरनाक साबित हो रही है। 

प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए महानगर पालिका मुख्यालय के सामने तख्तियों पर शहर के सड़कों के गड्ढों का जीपीएस लोकेशन लेकर पहुंचे। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि महानगर पालिका के अधिकारियों को सड़क का निरिक्षण करने का समय देने के बाद भी वह नहीं पहुंचे, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ता गड्ढों का जीपीएस लोकेशन लेकर महानगर पालिका के मुख्यालय पहुँच गए।    

प्रदर्शन के दौरान महानगर पालिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया या कार्रवाई करने की बात नहीं हुई। इसके प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। इसको देखते हुए महानगर पालिका में पुलिस बल को तैनात किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मुख्यालय के भीतर घुसने का प्रयास करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जरा गरमा-गर्मी भी देखने को मिली।